रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद के कटघर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल को सुधारने के कारण रविवार को भी रामनगर से मुरादाबाद की दो ट्रेेनें नहीं चलीं। इनमें दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति और हरिद्वार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में बढ़ गई है। रामनगर रोडवेज बस डिपो प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर रामनगर डिपो से कुल 30 बसें दिल्ली गईं। आमतौर पर 18 बसें दिल्ली जाती हैं, लेकिन भीड़ को देखते हुए 12 अतिरिक्त बसें दिल्ली गई हैं। इनमें चार बसें काशीपुर, चार बसें मुरादाबाद, चार बसें रामनगर डिपो की शामिल हैं।
दिल्ली को लगानी पड़ीं 12 अतिरिक्त बसें
रोडवेज पर पड़ा ट्रेनें रद्द होने का असर, यात्रियों की संख्या बढ़ी