फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के लिए दो ट्रेनें हुई रद्द

विज्ञापन
train shimla
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मुरादाबाद के कटघर में सिगनल सुधारीकरण के कारण रामनगर से चलने वाली दो ट्रेेनों को दो दिन के लिए रद्द कर दिया गया। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें रद्द होने की वजह से रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। इसलिए रोडवेज को अतिरिक्त बसें मंगानी पड़ीं। रेलवे के स्टेशन मास्टर अशोक शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद कटघर में सिगनल सुधारने का काम चल रहा है, जिसकी वजह से रामनगर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति और हरिद्वार इंटरसिटी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दोनों ट्रेनें 15, 16 दिसंबर तक रद्द हैं। इससे दिल्ली, हरिद्वार तक जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी हुई। रोडवेज डिपो के एआरएम मोहन राम आर्या ने बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक दिल्ली के लिए 20 बसें रवाना की गईं जबकि हरिद्वार, देहरादून के सात बसें लगाई गईं। काठगोदाम, हल्द्वानी, अल्मोड़ा से भी हरिद्वार जाने वाली बसों को लगाया गया। दिल्ली के लिए भी काशीपुर डिपो से बसें मंगाई गईं।
विज्ञापन



कटघर में मरम्मत के कारण दो दिन तक दो ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें