फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्डिको कप पर अपरजोत टीम का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में सिडकुल में खेले जा रहे एल्डिको क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल अपरजोत एंटरप्राइजेज ने जीत लिया। फाइनल मैच एक्यू इंडस्ट्रीज और अपरजोत एंटरप्राइजेज के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी अपरजोत की टीम ने 15 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। जिसमें इसमें अपरजोत के बल्लेबाज वीरा ने 109 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्यू टीम 15 ओवरों में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अपरजोत के बल्लेबाज वीरा को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। फाइनल विजेता को 21 हजार रुपये की धनराशि और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं रनरअप टीम को 11 हजार की धनराशि दी गई। इससे पहले फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सौरभ बहुगुणा ने किया। वहां धर्मवीर यादव, आरके गौतम, अनिल चक्रवती, भूपेश, रमाकांत, भारती, दीपू जोशी, विजय गोस्वामी, सुरेश रवि आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें