सितारगंज क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन और ओवरलोडिंग के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सिडकुल पुलिस क्षेत्र में चलने वाले सभी तरह के डंपर चालक और हेल्परों का सत्यापन करेगी। सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद जोशी ने बताया कि सत्यापन होने के बाद किसी दुर्घटना होने पर डंपर के नंबर से चालक और हेल्पर तक पहुंचने में आसानी रहेगी।