नैनीताल। अल्मोड़ा स्थित आवासीय विश्वविद्यालय में संचालित बी. वोक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसके लिए 56 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से दस्तावेजों की जांच के बाद 42 ने लिखित परीक्षा दी। बताया कि परीक्षा उत्तर पुस्तिकाएं विवि को भेज दी गई हैं, जहां मूल्यांकन के बाद उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सूचना दे दी जाएगी। इस मौके पर आवासीय विवि के अनुदेशक राजेश बसवाल, स्मार्ट स्किल वंदना साह, प्रकाश सनवाल, शंकर लाल, हुनेश सिंह, दीप जोशी, पंकज जीना आदि थे।