फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नागपुर से परिजनों के साथ मरचूला में एक रिजॉर्ट में विवाह समारोह में शामिल होने आए एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गोंडिया जिला नागपुर (महाराष्ट्र) निवासी सुशील कुमार चौरसिया (71) मंगलवार को परिजनों के साथ रिश्तेदारी में एक शादी में शिरकत करने मरचूला (अल्मोड़ा) स्थित एक रिजॉर्ट में आए थे। बुधवार दोपहर को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. प्रशांत कौशिक के मुताबिक हार्ट अटैक से वृद्ध की मौत हुई है। सुशील की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को महाराष्ट्र ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें