खटीमा में जागृति सेवा समिति की ओर से मदरसा गौसिया में चल रहे 45 दिनी सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर कोर्स के पूरा होने पर 60 छात्राओं को सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन का प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो कुछ सीखा, उसे अपनी आय का जरिया बनाएं ताकि परिवार के भरण पोषण में अपना सहयोग दे सकें। संस्था के निर्देशक लक्ष्मीकांत लोहनी ने सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन के काम को रोजगार के रूप में अपनाने पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। वहां सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. यामीन अंसारी, मौलाना सज्जाद हुसैन तहसीनी, इरफान उल हक कादरी, प्रधानाचार्य अमीर आलम, लईक मंसूरी, तस्लीम, इरशाद, पप्पू अली, ताहिर आदि थे।