फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में मनाया वार्षिक खेलकूद दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर का 38वां वार्षिक खेलकूद समारोह रविवार को मनाया गया। जूनियर वर्ग की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि आरटीएस डिपो गोशाला के कमांडेंट कर्नल केके शर्मा का स्वागत किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीबीएसई की राष्ट्रीय बॉस्केटबॉल, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में खेल चुकीं स्कूल की छात्रा शैली उप्रेती, तन्वी जोशी, आर्शिया गोस्वामी, अयाना गोस्वामी, ईशा रावत ने किया। स्कूल के चारों सदनों हिमालय, नीलगिरि, शिवालिक, विंध्याचल के खिलाड़ियों ने हेडब्वॉय सिद्धार्थ शर्मा, हेड गर्ल किरन जोशी की अगुवाई में मार्चपास्ट किया। स्कूल की खेल कप्तान तन्वी जोशी के साथ सभी खिलाड़ियों ने शुद्ध प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भाग लेने की शपथ ली। इस समारोह में आर्मी डिपो सैन्य अधिकारी कर्नल एके गोस्वामी, कर्नल संजीव थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल पीपी बोहरा, विकास कुमार सिन्हा, अनूप आर, क्षितिज मित्तल, मेजर पंकज शर्मा, बीपीएस ठाकुर, बिजेंद्र सिंह, कैप्टन अनुराग शर्मा आदि थे।
विज्ञापन



प्रतिस्पर्धात्मक भावना से खेलने की शपथ ली
आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर में खेलकूद दिवस मनाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें