फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. वहाबउद्दीन बने एरीज के नए निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) मनोरा नैनीताल के नए निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वह निवर्तमान निदेशक डॉ. अनिल कुमार पांडे के स्थान पर एरीज के निदेशक बनाए गए हैं। एरीज गवर्निंग काउंसिल बॉडी के चेयरमैन डॉ. एसके जोशी ने उन्हें यह पदभार सौंपा है। उन्होंने इससे पूर्व जून 2013 से मार्च 2017 के बीच इस पद पर कार्य किया। उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन को ओखलकांडा के देवस्थल में स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाई। इस दूरबीन का शुभारंभ बेल्जियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. वहाबउद्दीन ने कहा कि वह निष्ठा के साथ निदेशक की भूमिका को निभाएंगे। सभी संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ. वहाबउद्दीन ने कहा कि देवस्थल में निर्माणाधीन लिक्विड मिरर टेलिस्कोप का कार्य वरीयता के साथ करेंगे। इसके साथ एसटी रडार कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवस्थल वेधशाला को विश्वस्तर पर पहचान बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें