बाजपुर घर से स्कूल गया छात्र अचानक लापता हो गया। रिश्तेदारी सहित अन्य स्थानों पर खोजबीन करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप है कि गांव लखनपुर निवासी संतराम का 15 वर्षीय पुत्र रोहित कक्षा नौ में पढ़ता है। 29 नवंबर को घर से बैग लेकर स्कूल गया था कि लेकिन नहीं लौटा। संतराम ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है।