फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और शुद्ध पेयजल सबसे बड़ी जरूरत : अय्यर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी (एटीआई) में स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हो गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने स्वच्छता की महत्ता बताई। सचिव पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार परमेश्वर अय्यर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं शुद्धपेय जल आज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरत है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक कर स्वच्छता से जोड़ा गया है। यह कार्यक्रम अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। इस कार्यक्रम को ग्रामीण समुदाय खुद अपनी जिम्मेदारी के साथ चला रहा है। देश के 117 जिलों मेें स्वच्छता एवं पेयजल से संबंधित कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यशाला में सचिव, वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही देश के विभिन्न स्थानों से स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यशाला में स्वजल एवं स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिये। स्वच्छता, पेयजल पर विचार विमर्श, मंथन शुरू हो गया है। इस दौरान स्वजल, स्वच्छता पर तैयार की गई फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता के निदेशक अनिल शर्मा, सोनाली घोष, संयुक्त सचिव वी राधा, झारखंड की सचिव आराधना, उत्तराखंड के सचिव मुख्यमंत्री, आयुक्त कुमाऊं राजीव रौतेला, सचिव पेयजल अरविंद सिंह हयांकी, डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ विनीत कुमार, एटीआई के निदेशक अवनेंद्र सिंह नयाल आदि थे।
विज्ञापन


स्वच्छता, शुद्ध पेयजल आज की सबसे बड़ी जरूरत : अय्यर
एटीआई में स्वच्छता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें