सितारगंज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सचेत है। परीक्षाएं संपन्न होने तक राजकीय महाविद्यालयों के 100 गज तक के क्षेत्र में धारा 144 का प्रभाव रहेगा। एसडीएम निर्मला बिष्ट अपने आदेश में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि परीक्षाओं में असामाजिक तत्व विघ्न एवं अव्यवस्था उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षाओं में सावधानी बरतने व परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्र से 100 गज के दायरे में 24 जनवरी 2019 तक धारा 144 लागू कर दी है।