फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खण्ड स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया।
बुधवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विकास खंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ इंद्रजीत सिंह चौहान, शिव कुमार मित्तल, प्रबंधक राजेंद्र मित्तल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। साथ ही जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विज्ञान प्रदर्शनी में कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन और संचार, गणितीय प्रतिरूपण, टीम प्रोजेक्ट आदि पर प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें मेधावियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहां प्रधानाचार्य उमराव सिंह मनराल, जगदीश चंद्र राय आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें