लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं-रुद्रपुर सिडकुल हाल्ट के बीच फाटक नंबर एक बी पर ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है। इसलिए रेलवे विभाग ने 25-26 नवंबर की रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रुद्रपुर-हल्द्वानी के बीच सड़क मार्ग बंद रखने का निर्णय लिया है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नीरज कुमार ने बताया कि इस दौरान हल्द्वानी और रुद्रपुर के बीच सड़क मार्ग से आठ घंटे तक यातायात बंद रहेगा। इसके लिए रेल विभाग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को सूचना भेज दी है। उन्होंने राहगीरों, वाहन चालकों समेत क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की है।