फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ और तेंदुआ देख पर्यटक हुए रोमांचित

विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रात्रि विश्राम की सुविधा मिलते ही कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) पर्यटकों से गुलजार हो गया। कॉर्बेट आ रहे पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ दिखने से वह रोमांचित हो गए। पर्यटकों की संख्या में एकाएक हुई बढ़ोतरी से कॉर्बेट प्रशासन भी खुश है। ढिकाला जोन सहित सभी जोनों में रात्रि विश्राम खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन भी प्रफुल्लित है। ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम के लिए 79 भारतीय, छह बच्चे, छह वरिष्ठ नागरिक गए जबकि 19 जिप्सियों में 114 पर्यटक, कैंटर में 56 पर्यटक गए। पर्यटकों को सुल्तान के पास नर, मादा बाघ दिखाई दिए तो वहीं जामुन गोजी में तेंदुए दिखाई दिया। बाघ, तेंदुए को देखकर पर्यटक काफी रोमांचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें