खटीमा में उद्यान विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने का कार्य जारी है। ग्राम पंचायत नदन्ना में विभाग की ओर से बीएडीपी योजना के तहत किसानों को मौन पालन का प्रशिक्षण दिया गया। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान माया जोशी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को विशेषज्ञों ने मौन पालन और मौन पालन से आर्थिक स्थिति सुधारने के टिप्स दिए। उद्यान विभाग ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मौन पालन प्रभाकर त्रिपाठी ने मौन वंश और मौन गृह के बारे में बताया। इस दौरान किसान मेहर सिंह, अनूप सिंह राणा, कमल चंद, चेतराम राणा को 74 मौन गृह और मौन वंश दिए गए। वहां उद्यान विभाग के जगत चंद रजवार, मृणाल प्रकाश, प्रकाश सिंह कड़ाकोटी, प्रमोद पांडेय, मेहर सिंह, पूरन जोशी, रामकली, राकेश सिंह धामी, विवेक सिंह, डॉ. शेर सिंह सामंत, मन बहादुर थापा, हर सिंह थापा आदि थे।