बन्नाखेड़ा (बाजपुर) के गांव टांडा अमीचंद निवासी अमरजीत सिंह ने बुधवार को पुलिस चौकी में तहरीर देकर गांव निवासी अपने भाई पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके भाई ने उसकी बिजली तार पोल से काट दी, जिससे घर में अंधेरा हो गया। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।