नानकमत्ता में पूर्वांचल समाज के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को लोगों ने छठ घाट की साफ-सफाई की। पर्व के मौके पर छठ मईया का जागरण भी होगा। पूर्वांचल सेवा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि घाट को साफ कर सजाया जा रहा है। 13 नवंबर को छठ मईया की व्रती महिलाएं, पुरुष डूबते सूरज और 14 नवंबर को सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देंगे। बताया कि पर्व के मौके पर छठ घाट पर छट मईया का जागरण भी होगा। वहां केश्वर चौरसिया, अनिल शर्मा, राजू गुप्ता, पवन, मनीष मुन्ना, राधेश्याम, ओंकार, सूरज आदि थे।