फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू में 27, कुविवि में 28 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का चौथा दीक्षांत समारोह 27 नवंबर तो कुमाऊं विश्वविद्यालय का 15वां दीक्षांत समारोह 28 नवंबर को होगा। दोनों विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर राजभवन से स्वीकृति मिल गई है। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने इसकी पुष्टि की है। कुमाऊं विवि के 15वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी हो सकते हैं। बता दें कि पहले कुमाऊं विवि में 14 और उत्तराखंड मुक्त विवि में 15 नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित था लेकिन राज्य में निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता के चलते इसकी तिथि आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें