खटीमा में हल्दी पचपेड़ा सत्रहमील में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर कंचनपुरी, जमौर, मझोला सहित यूपी के गांव ढकिया, गुलड़िया, भिंडारा के मुस्लिम भाइयों ने गमगीन माहौल में ताजिए निकाल कर्बला में दफन किए। इस दौरान एक दिनी मेले का भी आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सत्रहमील चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय, एसआई राजेंद्र पंत पुलिस बल के साथ तैनात रहे। वहां पर हजूर अहमद, बबलू, मशरूर अहमद, यूसुफ अंसारी, अखलाक अंसारी, सलीम, साबिर शाह, मुजीब अंसारी, अनीस अंसारी आदि थे।