बाजपुर के बन्नाखेड़ा गोबरा गांव में शुक्रवार को तेंदुआ और शावक देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। क्षेत्र निवासी परमजीत राजपूत ने बताया कि शुक्रवार रात उनके घर के पास शावक संग तेंदुआ दिखाई दिया। इससे गोबरा और जोगीपुरा के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। पिछले सप्ताह भी तेंदुआ गन्ने के खेत में दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।