खटीमा में कृषि उत्पादन मंडी परिसर में पंजाब पैटर्न पर धान की खरीद बृहस्पतिवार को भी जारी रही। मंडी सचिव डीएस बिट ने बताया कि एक दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद आज दूसरे दिन लगभग तीन दर्जन ट्रालियां धान की नमी नापकर खरीद की गई। इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, देवेंद्र जुनेजा राजू, पवन अरोड़ा, सुनील बत्रा, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, योगेश अग्रवाल, ईश्वर बंसल आदि मौजूद रहे। भाकियू अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि कई किसानों का धान नमी नापकर तौला गया है।