खटीमा में क्षेत्र के ग्राम कुटरा में एक किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। करीब डेढ़ एकड़ में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। दमकल केंद्र के अनुसार शुक्रवार दोपहर ग्राम कुटरा निवासी हरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। करीब 12.40 बजे दमकल वाहन हवलदार लक्ष्मण सिंह नेगी के नेतृत्व में रवाना हुई और आग को काबू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है।