नानकमत्ता क्षेत्र में एसआई ललित चौधरी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। वहां संदिग्ध अवस्था में एक युवक धूमता दिखा। तलाशी के दौरान युवक के पास 312 बोर का अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुरचरन सिंह निवासी विडोरा बताया। पुलिस ने युवक पर आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।