सितारगंज में नगर के राइस मिल एसोसिएशन की बैठक में सोमवार को मंडी समिति अतिथि गृह में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से सुरेश अग्रवाल को अध्यक्ष और अनिल सिंघल को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा विनोद मित्तल को उपाध्यक्ष, मुकेश गर्ग को सह महामंत्री और गोपाल गर्ग को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहां शिव कुमार मित्तल, राजा राम सिंघल, मदन अग्रवाल, सुरेश सिंघल, श्याम अग्रवाल, राजेंद्र खुराना, रितेश गोयल, गुलाब सिंघल, सतीश गोयल, योगेश अग्रवाल आदि थे।