रामनगर (नैनीताल)। पैर फिसलने से सिंचाई नहर में गिरकर बहे बालक की मौत हो गई। जोशी कॉलोनी चोरपानी निवासी राजेंद्र नेगी का आठ वर्षीय पुत्र करन शनिवार को सिंचाई नहर के पास घूम रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया और पानी के तेज बहाव में काफी दूरी तक बह गया। स्थानीय लोगों ने उसे बहता देख बमुश्किल बाहर निकाला। परिजन करन को संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रदीप यादव ने बताया कि पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए।