फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की माताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
शहीदों के परिजन सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सैनिक विश्राम ग्रह लखनपुर में शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने मूल रूप से ग्राम मजखाली रानीखेत निवासी शहीद राकेश मवाड़ी की वीरांगना माता हेमा देवी एवं मूल रूप से लैंगला गांव जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी शहीद सोहन सिंह की वीरांगना माता परमिला देवी को सम्मानित किया। पूर्व सैनिक कल्याण एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष नवीन पोखरियाल, बताया कि राकेश मवाड़ी पांच अक्तूबर 2004 को श्रीनगर की मुस्तफाबाद कॉलोनी में शहीद हुए। उनका परिवार रामनगर के मोहल्ला कोटद्वार रोड लखनपुर में रहता है। वहीं सरस्वती विहार पीरूमदारा निवासी राइफलमैन सोहन सिंह छह अक्तूबर 2003 को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हुए। उनकी टीम ने दो आतंकवादियों को ढेर किया। इस मौके पर सचिव खीम सिंह रावत, संगठन मंत्री भारत बंधु, ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्रमोहन सिंह मनराल, कार्यकारिणी सदस्य हरपाल डंगवाल, लेख परीक्षक ताजवर सिंह गुसाई, वीरांगना प्रेमा डौर्बी, आनंदी देवी, पूरन सिंह बिष्ट, मुकुंद सिंह, दिगंबर सौठियाल, भारत सिंह (सेना मेडल), शिवेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र बिष्ट, राधे सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें