फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में बनेंगे दस भूमिगत कूड़ेदान

विज्ञापन
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। देहरादून की तर्ज पर रामनगर में भी दस स्थानों पर भूमिगत कूड़ेदान लगाए जाएंगे। नगर पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है और एक करोड़ 35 लाख रुपये की डीपीआर तैयार करके शासन को भेजी गई है। इसके लिए नगर पालिका के अधिकारियों की ट्रेनिंग देहरादून में हो चुकी है। भूमिगत कूड़ेदानों को काशीपुर रोड, ट्रांसपोर्टनगर, खताड़ी, पंपापुरी, लखनपुर, जहूर मंजिल, गूलरघट्टी रोड, गैस गोदाम, जीआईसी खताड़ी और हल्द्वानी बस अड्डे पर लगाया जाएगा। इसमें हरा, नीला कूड़ेदान के दो बॉक्स होंगे, जिसमें गीला, सूखा कूड़ा डाला जाएगा। दस कूड़ेदान पर एक क्रेन मिलेगी। ईओ मनोज दास ने बताया कि डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें