बाजपुर में बारिश से चौपट हुई धान की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैरमौजूदगी में आरएसी हेमचंद पांडे को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। वहां डॉ. नरेंद्र खत्री, जगतार बाजवा, राजेंद्र बेदी, बब्बू सैफी, साबिर हुसैन, तनवीर अहमद, रेशम यादव, अनिल वाल्मीकि, निसार अहमद, मकसूद, फरजंद अंसारी आदि थे। ब्यूरो