खटीमा में एबीवीपी की नगर इकाई ने पश्चिम बंगाल में अभाविप के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में महाविद्यालय गेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। वहां पर कालेज मंत्री अंबुज चौहान, कमल कन्याल आदि थे।