सितारगंज में जिला एवं सत्र न्यायालय रुद्रपुर के जिला जज हीरा सिंह बोनाल ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के साथ शनिवार को संपूर्णानंद सेंट्रल जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। एसएसपी ने बताया कि जेल की सुरक्षा के लिए जल्द ही डीएम की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बाद में अधिकारियों ने जेल में कैदियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि कैदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों व अन्य सगे संबंधियों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही कैदियों और बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक एसडीएम निर्मला बिष्ट, जेल अधीक्षक जयंत पांगती आदि थे।