रामनगर (नैनीताल)। डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक, कांपेक्ट लाइट एवं स्मार्ट श्रमिक संगठन ने ग्राम हल्दुआ स्थित फैक्ट्री परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन किया। डेल्टा श्रमिकों ने फैक्ट्री चालू कराने के लिए एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। श्रमिकों ने बताया कि कई महीने तक ले ऑफ के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। इससे उनके समक्ष आजीविका का संकट हो गया है। इसके विरोध में वह बुधवार से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इसके बावजूद फैक्ट्री के अंदर मजदूरों को डराया, धमकाया जा रहा है। फैक्ट्री में बाउंसरों के नाम पर गुंडों को रखा गया है। ये बाउंसर पहले भी मजदूरों को डराने-धमकाते थे और अब यह रात में लाइट बंद कर अभद्रता भी कर सकते हैं। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आमरण अनशन की भी चेतावनी दी।