सितारगंज में एसडीएम निर्मला बिष्ट ने तीन अलग-अलग बैठकों में सड़क सुरक्षा, धार्मिक संरचनाएं हटाने और पॉलिथीन के उपयोग पर पूर्णत: रोक लगाने को लेकर मंथन किया। उन्होंने सितारगंज कोतवाली व नानकमत्ता थाना पुलिस से ट्रैफिक प्लान डिजाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पालिका ईओ को सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा। कहा कि ई-रिक्शा के नंबर जारी किए जाएं। उन्होंने पुलिस से स्कूल समय पर बाइकों से मंडराने पर शोहदों पर सख्ती बरतने को कहा। इसके बाद धार्मिक संरचनाओं को हटाने को लेकर बैठक ली। कहा कि शक्तिफार्म क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैग बनाती हैं। यह बैग पॉलिथीन के स्थान पर प्रयोग लाए जाने चाहिए। वहां रेंजर प्रदीप कुमार, एसआई योगेश कुमार, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट, राजेश शैली, हरमीत सिंह आदि थे।