फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ राजनगर गांव में महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिफार्म में नशाखोरी केेेे खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को राजनगर गांव में महापंचायत बुलाई गई। पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णपद मंडल ने बताया कि 10 सितंबर को चार युवकों को स्मैक पीते पुलिस के हवाले किया गया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें सिर्फ चालान की कार्रवाई कर छोड़ दिया। जनप्रतिनिधियों ने नशाखोरी के खिलाफ पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। बताया कि मामले को लेकर एसएसपी से मुलाकात की जाएगी। वहां प्रधान शिखा हालदार, देव मंडल, दीपक विश्वास, उत्तम आचार्य, अशोक माली, रवींद्र बड़ाई आदि थे। इधर, चौकी प्रभारी नरेश पाल ने कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस को जिन युवकों को सौंपा था, उनके पास स्मैक बरामद नहीं हुई थी। पुलिस ने चारों का पुलिस एक्ट में चालान किया था। बताया कि स्मैक धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 31 अगस्त को निर्मल नगर निवासी किशोर की स्मैक की लत से मौत के बाद से ग्रामीणों ने नशे के धंधेबाजों के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें