फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फुट रोड धंसी, 10 फुट पहाड़ी नीचे बैठी

विज्ञापन
नैनीताल के बलियानाले में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे से पानी बहने का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को कृष्णापुर को जाने वाली रोड का लगभग 15 फुट हिस्सा धंस गया। रोड पर जगह-जगह दरारें आ गईं हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा ही मार्ग भूस्खलन की चपेट में आ जाएगा। खतरे को भांपते हुए पुलिस ने यहां आवागमन बंद कर दिया है। रोड धंसने से आसपास के क्षेत्रों को खतरा और बढ़ गया है। दिन भर बोल्डर गिरने के साथ भूस्खलन होने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। बुधवार को धंसी पहाड़ी बृहस्पतिवार को 10 फुट और धंस गई है। कृष्णापुर को जाने वाला रास्ता भी लगातार टूटकर बलियानाले में समाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें