फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के महिला संगठन दुर्गा वाहिनी को मजबूत करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में विहिप की महिला संगठन दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को शाम गांव मुंडिया कला स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित विहिप के महिला संगठन दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बैठक का शुभारंभ कोलकाता की क्षेत्रीय संयोजिका संगीता ताई, दुर्गा वाहिनी अखिल भारतीय संयोजिका बहन प्रज्ञा महाल, उत्तराखंड प्रांत मातृशक्ति प्रमुख संध्या कौशिक, अनुषांगिक संगठन से बबली जोशी, संतोष सक्सेना, शकुंतला देवी जी, सरोज राजहंस ने संयुक्त रूप से किया। संचालन जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने किया। इस दौरान मंच से माता शक्ति जिला प्रमुख अनिता गोसाई, मातृशक्ति प्रखंड प्रमुख गीता रुहेला, दुर्गा माही नगर संयोजिका रजनी राजहंस, दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका रूपाली गौतम की घोषणा की गई। बैठक के अंत में जनकवि गिरीश चंद गिर्दा की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें याद किया गया। वहां पायल, विद्या, महेश्वरी, ईश्वर शिवानी रुहेला, गीता रुहेला, स्वेता, मीना, अलका, दीपा, शिल्पी, शिवानी, कवि राजेश पाठक, गोपाल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें