खटीमा में अलग-अलग हादसों में दो लोग घायल हो गए, जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया। मंगलवार देर रात सड़क हादसे में झनकट निवासी राशिद हुसैन घायल हो गया। जबकि अन्य हादसे में गुरुद्वारा नानकमत्ता का सेवक सलविंदर सिंह बुधवार को गिरकर घायल हो गया, जिसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया। बताया कि सेवादार की हालत में सुधार है।