फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंचुरी मिल में कर्मचारियों का त्रिवार्षिक समझौता

विज्ञापन
hundred rupees new note
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन एवं श्रमिक संगठनों के बीच त्रिवार्षिक समझौता संपन्न हो गया है। समझौते के तहत मिल में कार्यरत स्थायी, अस्थायी एवं ठेकेदारी श्रमिकों के वेतन में सहमति अनुसार वृद्धि होने के साथ ही तमाम श्रमिक सुविधाओं में भी वृद्धि हुई है। विदित रहे कि सेंचुरी पेपर मिल में स्थायी, अस्थायी एवं ठेकेदारी श्रमिक के रूप में लगभग दस हजार कर्मचारी जुड़े हुए हैं। बृहस्पतिवार को सेंचुरी मिल के समस्त आठों श्रमिक संगठनों, मिल प्रबंधन ने उप श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर उप श्रमायुक्त के समक्ष त्रिवार्षिक समझौता पत्र में हस्ताक्षर किए। इस दौरान कारखाने के कर्मचारियों ने मिल के मुख्य संचालन अधिकारी जेपी नारायण का आभार जताया। सौहार्दपूर्ण माहौल में सात माह बाद हुए समझौते से पूरे कारखाने में खुशी का माहौल है। श्रम संगठनों ने त्रिवार्षिक समझौते को ऐतिहासिक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें