फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीट बाजार में रामलीला मंचन के लिए ऑडिशन और तालीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार में रामलीला मंचन के लिए ऑडिशन और तालीम का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ हुआ। रामलीला कमेटी भवन टीट बाजार में पहले दिन सीता और लक्ष्मण के पात्र के लिए ऑडिशन हुआ। इसके बाद संगीत निर्देशक पुष्कर उस्ताद और शंकर ने कलाकारों को संगीत के साथ सुर मिलाने के टिप्स दिए। इस मौके पर कमेटी के व्यवस्थापक दयराल गिरी गोस्वामी, नीरज पंत, नंदन अल्मिया, दिनेश बिष्ट, दलीप भाकुनी, विनय लोहनी, अंकुर अल्मिया, आनंद जोशी, भाष्कर गोस्वामी, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें