रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क से हटाने संबंधी हाईकोर्ट के निर्देश के खिलाफ वन गुर्जर सुप्रीम कोर्ट में अपील की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए उत्तराखंड वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ढेला रेंज में रविवार को वन गुर्जरों की बैठक हुई। इसमें वन गुर्जर अब्दुल रहमान ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला, झिरना रेंज में गुर्जरों के 57 परिवार रहते हैं। इनको हाईकोर्ट के निर्देश पर हटाया जा रहा है। उनके सामने रहने की समस्या है। उनका पुनर्वास नहीं किया जा रहा है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। बैठक में फैसला लिया गया कि यदि वन गुर्जरों की बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रहमन, गामा, रहीम, अली जान, नसीमा, नूर बानो आदि वन गुर्जर शामिल रहे।