नैनीताल। कुमाऊं मंडल में शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक (एलटी) पद के लिए चयनित 72 अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच बृहस्पतिवार को एडी कार्यालय माध्यमिक शिक्षा में की गई, जिसमें 66 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रभारी एडी कुमाऊं केके गुप्ता ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद (यूबीटीईआर) की ओर से विभिन्न विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को दी गई थी। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच हुई है, उनको मंडल के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालय आवंटित किए गए हैं। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी पूरन सिंह बिष्ट, ललित उपाध्याय, आलोक जोशी, जगमोहन रौतेला, संजय रौतेला, उमेश चंद्र जोशी, मनोज चौधरी आदि थे।