खटीमा में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत ने उत्तरी एवं दक्षिणी बहुउद्देशीय समिति के नवनिर्वाचित एवं नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि सहकारी समिति बहुउद्देशीय होने का लाभ किसानों के हित में किसी भी कारोबार को क्रियान्वित करने को स्वतंत्र है। वहां पर उत्तरी समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा, दक्षिणी समिति अध्यक्ष प्रकाश राणा, सदस्य नवीन बोरा, गोपाल बोरा, अर्जुन खोलिया, धर्मवीर खोलिया, प्रभु नाथ, चंद्र सिंह थापा, संतोष अग्रवाल, दीपक कुमार, एडीओ सहकारिता शोभित अग्रवाल, सचिव लीला बोरा आदि थे।