रामनगर (नैनीताल)। नगर के गरिवेश्वर मंदिर की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जय महाकाल ग्रुप और गरिवेश्वर मंदिर सेवा दल ने सोमवार को प्रथम शाही सवारी निकाली, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के डोले को भी कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण किया। गरिवेश्वर मंदिर की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नगर के मुख्य मार्गों से होकर शोभायात्रा मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। जहां भगवान की महाआरती के बाद भंडारे में प्रसाद भी बांटा गया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान राहुल अग्रवाल, शलभ मित्तल, शिवी अग्रवाल, अमन मित्तल, अरविंद अग्रवाल, गौतम चड्ढा, प्रखर अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रदीप, भूपेंद्र खाती आदि थे।