रामनगर (नैनीताल)। लॉयनेस क्लब की ओर से काशीपुर रोड स्थित एक होटल में तीज महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की थीम नाचे मयूरी थी, जिसके तहत क्लब की महिलाओं ने समूह बनाकर पांच भागों में सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। तीज क्वीन का खिताब शैली अग्रवाल, रनर अप शिल्पी अग्रवाल रही। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष दीप्ति गोयल, निर्देशिका सोनल अग्रवाल, सचिव स्वाति बंसल, कोषाध्यक्ष गिफ्टी जिंदल मौजूद रहीं।