फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा श्रमिकों का धरना स्थगित

विज्ञापन
डेल्टा फैक्ट्री रामनगर के श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। डेल्टा, कांपैक्ट, स्मार्ट फैक्ट्री हल्दुआ के श्रमिकों का धरना फिलहाल स्थगित हो गया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो फिर से धरना शुरू किया जाएगा। फिलहाल श्रम विभाग के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता के बाद स्थगित किया गया है। धरना स्थल पर हुई सभा का संचालन मदन ने किया। बताया कि मजदूरों का धरना स्थगित हुआ है, लेकिन बाकी मांगों के लिए मजदूरों का संघर्ष जारी रहेगा, जिनमें नियुक्ति पत्र, ईएसआई, बोनस, पीएफ आदि मामले शामिल हैं। तय किया गया कि 19 अगस्त को मजदूर महासभा होगी। इसमें आसपास क्षेत्र के ट्रेड यूनियन नेता, सामाजिक संगठन के लोगों को भी बुलाया जाएगा। इस दौरान संजय, अजय, मदन, कपिल, सुनीता, रेखा, कमला देवी, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें