नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में विज्ञान संकाय की खाली सीटों पर सोमवार को प्रवेश होंगे। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी ने बताया कि कुछ प्रवेशार्थियों को अन्य विवि में प्रवेश मिल गया है। इस कारण परिसर में विज्ञान संकाय की कुछ सीटें खाली हो गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया है कि बायो ग्रुप में 55 फीसदी से अधिक अंक, गणित ग्रुप में 60 फीसदी से अधिक प्राप्तांक वाले प्रवेशार्थी विज्ञान संकायाध्यक्ष कक्ष में सुबह 10 बजे संपर्क कर सकते हैं।