फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजरायल में प्रशिक्षण पूरा कर लौटे तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंतनगर में पंत विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग में शोध कर रहे डॉ. गिरिजा शंकर तिवारी इजरायल में एक माह का प्रशिक्षण पूरा कर पंतनगर लौटे हैं। फू ड सेफ्टी एंड सिक्यूरिटी विषय पर आयोजित प्रशिक्षण के लिए 17 देशों के 54 प्रतिभागियों को चयनित किया गया था। भारत की ओर से पंतनगर विवि के मृदा विज्ञान विभाग में शोधार्थी गिरिजा शंकर तिवारी का चयन हुआ था। इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे तिवारी ने बताया कि भारत में जनसंख्या बढ़ोतरी के सापेक्ष घटती खाद्य सामग्री का एक मात्र विकल्प है उत्पादन में बढ़ोतरी करना। यह तभी संभव है जब प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करते हुए खेती में तकनीक का समावेश कर पुराने तौर तरीकों को बदला जाए। उन्होंने बताया कि इजरायल में एरोबिक राइस कल्टीवेशन : ड्रिप इरीगेशन से जल का संरक्षण किया जा रहा है। यहां तक कि घरों और उद्योगों में बारिश के पानी का संरक्षण भी सरकारी नियमों के तहत आवश्यक है। तिवारी डॉ. नवनीत पारेख के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें