फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़सेर में महिलाओं का पांच दिवसीय योग शिविर पौधरोपण के साथ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गढ़सेर में महिलाओं का पांच दिवसीय योग शिविर योगाभ्यास और पौधरोपण के साथ संपन्न हुआ। समापन में ग्राम प्रधान नवीन ममगई ने कहा कि अब गांव में सप्ताह में एक दिन योग शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्राम प्रधान ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से जहां उत्पादन तो बढ़ रहा है, वहीं बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार का बीमारी पर हजारों रुपये बर्बाद हो रहा है। बीमारी से निजात पाने के लिए वर्तमान में योग करना जरूरी है। पतंजलि योग समिति की योग प्रचारक ममता दोसाद ने पांच दिवसीय योग शिविर में गढ़सेर गांव की महिलाओं को योगाभ्यास कराने के साथ-साथ योग शिक्षा के बारे में जानकारी दी। शिविर के पांचवें दिन गांव की महिलाओं ने गांव में वृहद पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें