फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा फैक्ट्री प्रकरण श्रम विभाग के पास पहुंचा

विज्ञापन
labour party uk logo
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। हल्दुआ की डेल्टा फैक्ट्री से 1200 श्रमिकों को दो माह का जबरन अवकाश देने का मामला श्रम विभाग तक पहुंच चुका है। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि श्रम विभाग ने शनिवार को दोनों पक्षों को हल्द्वानी कार्यालय में बुलाया है। वहीं देवभूमि विकास मंच ने नोटिस दिए बिना डेल्टा फैक्ट्री बंद करने की निंदा की है। उन्होंने फैक्ट्री में कार्यरत मजदूरों को जबरन अवकाश पर भेजने पर भी रोष व्यक्त किया। मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने इस मामले में शासन-प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि नौ अगस्त को नगर पालिका सभागार में प्रस्तावित कुमाऊं मंडल आयुक्त के शिविर में क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा जाएगा। बैठक में डेल्टा फैक्ट्री के आंदोलित मजदूरों के आंदोलन को समर्थन दिया गया। कहा गया कि शनिवार को एसडीएम परितोष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में विद्यावती आर्य, सुमित्रा बिष्ट, इंदिरा जोशी, प्रभात ध्यानी, डीडी सती, पीसी जोशी, मनिंदर सिंह सेठी, मनमोहन अग्रवाल, हरमिंदर सिंह संटी, मो. ताहिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें