नैनीताल। सरोवरनगरी में लगातार हो रही बारिश की वजह से जीवनदायिनी नैनी झील का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर दो फुट छह इंच था जो शुक्रवार को बढ़कर तीन फुट पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि 24 घंटे के भीतर 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है।